कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। मार्च की शुरुआत के साथ ही कटिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। सुबह हल्की ठंडक के बावजूद दिन चढ़ते ही गर्मी का असर साफ महसूस हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहने के कारण उमस का भी एहसास हो रहा है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार रविवार की सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह नौ बजे के आसपास तापमान 28 डिग्री के करीब रहेगा, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए दोपहर एक से दो बजे के बीच 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।सोमवार को जिले में बादल छाए रहने के साथ करीब 60 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.