कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार वार को जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अगले 24 घंटे में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि फिलहाल आसमान पूरी तरह साफ है और मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में हल्की पुरवा हवा 3 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास बना रहा, लेकिन दोपहर में धूप तेज होने लगी है। आने वाले दिनों में पुरवा हवा की गति 5 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिससे दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.