कटिहार, मार्च 1 -- कटिहार, वरीय संवाददाता मार्च के शुरुआत से ही तीखी गर्मी के संकेत मिलने लगा है। मौसम विज्ञान विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान ने साफ कर दिया है कि इस बार मार्च सामान्य से अधिक गर्म रह सकता है। जिले में अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी के आसार हैं और 15 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। तापमान में यह उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। अगले 5 दिनों में 30-33 डिग्री के बीच रहेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार अगले ...