मार्च और रैली की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
भागलपुर, सितम्बर 24 -- पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। 28 सितंबर को पटना में बिहार राज्य किसान सभा के लोक मार्च एवं रैली की तैयारी को लेकर सलेमपुर में सीपीआई कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता गोरेलाल यादव ने की। बैठक को किसान सभा के जिला संयोजक प्रो. भोला यादव, देव कुमार यादव, रवींद्र पासवान, छावनी पासवान आदि ने संबोधित किया। कहा कि देश और राज्य में बेरोजगारी बढ़ गई है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है। परीक्षाओं में धांधली हो रही है। इन तमाम समस्याओं को लेकर यह लोक भवन मार्च एवं रैली पटना में 28 सितंबर को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सीपीआई कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर दिया धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.