देहरादून, मार्च 2 -- हिमालयी राज्य उत्तराखंड में इस बार मार्च की शुरुआत ने ही लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के पहले दिन यानी रविवार से ही सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले। आलम यह है कि मैदानी इलाकों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस की दहलीज पर पहुंच गया है, जिससे लोगों को समय से पहले चिलचिलाती गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में यह तपिश और अधिक बढ़ने वाली है।देहरादून में रिकॉर्डतोड़ गर्मी मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहते हुए 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न केवल दिन, बल्कि रातों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक यानी 12.8 डिग्री सेल्स...