मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जलवायु परिवर्तन का असर पूरे प्रदेश में दिखने लगा है। इस कारण प्रदेश में एक मार्च से 15 अप्रैल तक सामान्य से तीन गुना अधिक बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, बारिश की मात्रा मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में एक सामान्य नहीं रही है। खगड़िया और मधुबनी में यह सात गुना अधिक तो मुजफ्फरपुर में तीन गुना से अधिक दर्ज की गई है। मुजफ्फरपुर में हुई सामान्य से अधिक बारिश से रबी फसल को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंची है।प्रदेश के अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय की रिपोर्ट के अनुसार बारिश ही यह मात्रा पिछले पांच सालों में सर्वाधिक रही है। आंकड़ों के अनुसार पूरे प्रदेश में सामान्य से 214 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। हालांकि, तीन जिलों में इस साल भी इस अवधि में सामान्य से 75 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। जबकि, पिछले साल ऐसी स...