मार्ग से बड़े वाहनों की नो इंट्री पर बरवाबेड़ा के ग्रामीण उतरे सड़क पर
बोकारो, जून 11 -- मार्ग से बड़े वाहनों की नो इंट्री पर बरवाबेड़ा के ग्रामीण उतरे सड़क पर जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि।
ग्रामीणों का प्रदर्शन सीसीएल बीएंडके एरिया की खासमहल कोनार परियोजना से सटे बरवाबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को परियोजना के गोलघर चेक पोस्ट के समीप आवागमन बाधित कर दिया। इसके कारण माइंस में आने-जाने वाले वाहनों तथा लोकल सेल के ट्रकों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि परियोजना प्रबंधन ने इस मार्ग से बड़े वाहनों के गांव में प्रवेश पर रोक लगा दी है। कहा कि वे वर्षों से इसी रास्ते का उपयोग गांव आने-जाने के लिए करते रहे हैं। प्रबंधन द्वारा बड़े वाहनों को चेक पोस्ट वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि उनके सभी बड़े वाहन पहले की तरह इसी मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.