चंदौली, मई 13 -- चहनियां। गुरेरा-रामगढ़ नादी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से सड़क चौड़ीकरण कार्य दो साल से अधूरा पड़ा हुआ है। वही सड़क निर्माण की धीमी गति और कार्यदायी संस्था की लापरवाही से क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर जगह-जगह गिट्टी बिछाकर छोड़ दी गई है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों का चलना दूभर हो गया है। आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क निर्माण में हो रही अनियमितताओं की जांच कराने तथा जल्द गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...