कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर। पटहेरिया चौराहे से समउर जाने वाली लिंक मार्ग पर बने गड्ढे को कार्यदायी संस्था द्वारा मिट्टी गिराकर छोड़ देने से आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढे को तत्काल भरवाने की मांग की है। पटहेरवा क्षेत्र के फोरलेन पटहेरिया चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण पूरा चौराहा अस्त-व्यस्त है। चौराहे पर आये दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। इसी चौराहे से समउर जाने वाली लिंक सड़क पर बीच में गड्ढा बन जाने से आये दिन वाहन चालक गिरकर चोटित हो रहे हैं। चौराहे के अलिउल्लाह खान, हरेंद्र तिवारी, यूनुस खान, संजय राव, कुबेर शर्मा आदि ने शीघ्र गड्ढे को भरवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...