फतेहपुर, जनवरी 3 -- विजयीपुर, संवाददाता। ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ की जाने वाली कार्यवाही के दौरान सीज किया गया ट्रक हादसों को दावत दे रहा है। इसके बावजूद इस ओर जिम्मेंदारों द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण कोहरे के समय कभी भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। करीब एक सप्ताह पूर्व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक को सीज कर विजयीपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर खड़ा करवा दिया गया। इस समय भीषण सर्दी के साथ ही पड़ने वाले कोहरे के दौरान मार्ग किनारे खड़ा ट्रक हादसों को दावत दे रहा है। आलम यह है कि खागा-किशनपुर मुख्य मार्ग पर आधा मार्ग घेरे खड़े ट्रक के कारण कभी भी कोहरे में द्रश्यता कम होने के कारण हादसा हो सकता है। जिससे स्थानीय लोगो में खासा रोष व्याप्त है लोगो का कहना है कि एक ओर मार्ग पर खड़े ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.