दरभंगा, मई 4 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 16 लक्ष्मीसागर, जेपी चौक के पूरब मुख्य मार्ग पर खुला नाला बना देने के कारण राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं. कमला कांत झा ने इस पर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने डीएम को लिखे पत्र में शिकायत की है कि वार्ड 16 लक्ष्मीसागर, जेपी चौक के पूरब मुख्य मार्ग पर खुला नाला बनाकर कुछ लोगों की ओर से कई जगहों पर पानी का बहाव किया जा रहा है। इससे मुहल्लावासियों एवं अन्य राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है। इस पानी के बहाव के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन आए हैं और काई जम गई है। यह भी पढ़ें- जानकीपुरम विस्तार:नाले व नालियों की सफाई नहीं इसमें गिरने व फिसलने से प्रतिदिन महिला, वृद्धजन एवं बच्चे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प...