रुडकी, नवम्बर 29 -- कस्बे में नगर पंचायत की टीम ने शनिवार को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चालान काटे और बाजार से अतिक्रमण हटाया। कस्बा झबरेड़ा में मुख्य मार्ग और बाजार में कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे मुख्य मार्ग और बाजार में आने-जाने वाले बड़े वाहनों और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अक्सर मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। शनिवार को नगर पंचायत की टीम ने मुख्य मार्ग और बाजार में अतिक्रमण करने वालों के चालान काटने की कार्रवाई की। इसमें अतिक्रमण करने वाले करीब आधा दर्जन दुकानदारों के सौ-सौ रुपये के चालान काटे गए। ईओ हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि मुख्य मार्ग और बाजार में अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के मामले को लेकर सोमवार को नगर पंचायत सामुदायिक केंद्र में एक...