मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मऊ, मई 29 -- मऊ। जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह ने मधुबन के पाती के मैदान में हेलीपैड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र देकर हथीनी से सरवा तक 3350 मीटर पीच रोड को बनवाने की मांग किया। क्योंकि यह पीच रोड रतनपुरा ब्लाक, कोपागंज,परदहा तथा गाजीपुर जिले के तीन गांवों सहित 50 गांवों की जनता का आना-जाना इस मार्ग पर है। कई बार मुख्य अभियंता आजमगढ़ में धन के लिए प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को प्रस्ताव भेजा, लेकिन धन स्वीकृत आज तक नहीं होने से यह पिच मार्ग जर्जर अवस्था में है। इस उबड़-खाबड़ पीच मार्ग को बनाना जनहित में अति आवश्यक है। यह भी पढ़ें- ग्रामसभा से पारित योजनाओं को शीघ्र शुरू करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.