फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। पं.गयादीन मार्ग (मुगल रोड) पर चल रहे चौड़ीकरण व सुद्रढीकरण के काम में अतिक्रमण आड़े आ रहा है। जिस पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा अतिक्रमणकारियों को चिंहित कर नोटिस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। जिससे इस मार्ग को मानक के अनुसार चौड़ा व बेहतर किया जा सके। 10 किमी के मार्ग में आबादी में बनेगी सीसीजेल रोड महर्षि चौराहे से लेकर बिंदकी रोड में मिलने वाले 10 किमी के पं.गयादीन मार्ग में सीसी सहित डामरीकरण कराया जाएगा। आबादी वाले भाग में सीसी तथा शेष भाग में डामरीकरण का काम करवाया जाएगा। बताते हैं कि चखेड़ी आबादी भाग में करीब 400 तथा कोराईं के आबादी भाग में करीब 11 सौ मीटर सीसी का काम करवाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नाले पर अतिक्रमण हटाने को नोटिस जारी,10 दिन में कार्रवाई के निर्देश शेष 8.90 किमी में डामरीकरण...