गौरीगंज, फरवरी 7 -- अमेठी। खेरौना गांव के बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सिपाही घायल हो गया। वहीं कुत्ता बचाते समय बाइक गिर जाने से एक युवक घायल हो गया। दोनों का इलाज सीएचसी अमेठी में हुआ। शनिवार की दोपहर प्रेम नगर निवासी 35 वर्षीय महेश अमेठी से घर जा रहे थे। जब वे खेरौना के पास बाईपास पर पहुंचे तभी उनके सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाते समय वह गिरकर घायल हो गए। वहीं शुक्रवार की देर शाम संग्रामपुर के कालिकन निवासी कांस्टेबल विजय बहादुर कमरे पर जा रहा था। खेरौना बाईपास के पास उसे अज्ञात वाहन टक्कर मार दिया। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.