हमीरपुर, मई 6 -- मौदहा, संवाददाता। राजमार्ग समेत अन्य स्थानों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार घायलों की हालत नाजुक होने पर उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जनपद महोबा निवासी 65 वर्षीय रशीदुद्दीन व उसका खलासी 32 वर्षीय विपिन पुत्र नारायण मंगलवार की रात लोडर लेकर महोबा जा रहे थे। तभी राजमार्ग में ग्राम छिरका के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनके लोडर में टक्कर मार दी। जिससे रशीदुद्दीन व विपिन घायल हो गए। उन्हें लहू लुहान हालत में सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने रशीदुद्दीन की हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी ष्घटना में बिवांर थानाक्षेत्र के सायर गांव निवासी 20 वर्षीय सतीश पुत्र भूरेलाल म...