मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत से मचा कोहराम
संतकबीरनगर, अप्रैल 18 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के मड़पौना गांव के एक 32 वर्षीय युवक कि मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह बाइक से अपने घर से शनिचरा बाजार कुछ जरूरी कार्य से जा रहा था और रास्ते में मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया। बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अजय उर्फ सोनू (32) पुत्र राम भरत शुक्रवार को शाम लगभग साढ़े 5 बजे बाइक द्वारा किसी कार्य वश शनिचरा बाजार जा रहे थे। घर से लगभग तीन किमी दूर राम जानकी मार्ग पर पारा चौराहे से पश्चिम काली जी के मन्दिर के पास पहुँचे थे। तभी सामने से बालू लदी तेज गति से आ रही ट्रैकटर ट्राली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने एम्बुलेंस से सीएचसी हैंसर भेजा। मौके पर परिजन भी पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.