उरई, अप्रैल 26 -- कालपी। संवाददाता बीती मार्च महीने में मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की मौत को लेकर पीड़ित पुत्र की शिकायत पर कालपी कोतवाली पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम कराया है।इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया को जांच सौंपी।इस सम्बन्ध में थाना कदौरा इटौरा बाबनी निवासी अभिषेक ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 24 मार्च 2026 शाम को पिता कालपी से घर वापस आ रहे थे। तभी जयरामपुर के पास अनियंत्रित एवं लापरवाही से चलाकर चालक ने कार से जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में पिता जगमोहन की मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.