बहराइच, मार्च 29 -- नानपारा (बहराइच)। बहराइच के नानपारा कोतवाली के बहराइच-रूपईडीहा हाईवे के हांड़ा बसेहरी के पास रविवार की देर शाम लगभग 07:50 बजे तेज रफ्तार पिकअप का दाहिना टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक से सवार से टकरा गई। इस हादसे में पिकअप बाइक सवार तीन लोगों को रौंदते हुए खड्ड में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में बालक सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप पर सवार सभी लोग फरार हो गए हैं। बाइक सवार थाना रुपईडीहा क्षेत्र के गंगा भगड़ा गांव निवासी बरसाती (32), नानपारा कोतवाली के ही जूड़ा गांव निवासी मनीष (35), राम मिलन कोतवाली नानपारा के ही लक्ष्मनपुर मटेही निवासी शिवा (12) पुत्र राम कुमार बाबागंज साप्ताहिक से नानपारा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान रविवार की देर शाम लगभग 07:50 बजे हांड़ा बसेहरी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.