मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार सहित दो घायल
हमीरपुर, जून 23 -- मौदहा। अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कानपुर सहजना निवासी 45 वर्षीय रवि पुत्र रामा सचान बाइक से सुमेरपुर की ओर जा रहा था। तभी राजमार्ग में मकरांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देख उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर ग्राम छिमोली निवासी 42 वर्षीय रामशरण पुत्र राममूरत भी एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.