श्रावस्ती, फरवरी 18 -- इकौना। गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुर बिलेला के मजरा रैमुनिया निवासी अधिवक्ता ज्ञान प्रताप सिंह (36) बुधवार सुबह पड़ोसी गांव केरवनिया निवासी पहलवान (62) पुत्र मुनीजर सिंह के साथ बाइक से इकौना तहसील आ रहे थे। सेमगढ़ा से गोविंदपुर हाईवे मोड़ स्थित सरजू नहर के निकट सड़क पर अचानक वृद्ध महिला बाइक के सामने आ गई। महिला को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से अधिवक्ता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...