मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार घायल, अस्पताल ले जाते समय मौत
श्रावस्ती, मार्च 19 -- रतनापुर, संवाददाता। चन्द्रखा बुजुर्ग गांव के निकट बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया था। गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ ले जाया जा रहा था। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। बहराइच मल्हीपुर मार्ग पर सोनवा थाना क्षेत्र के चन्द्रखा बुजुर्ग गांव के पास बुधवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार सोनवा थाना के ग्राम चिचड़ी निवासी अमित कुमार(18) पुत्र वीरेंद्र कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। वह किसी काम से बाइक लेकर तुलसीपुर चौराहा आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल बहराइच भिजवाया। जहां से चिकित्सक ने हालत गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जिसकी लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.