आजमगढ़, मार्च 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दूध विक्रेता की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पवई थाना क्षेत्र में दूध बेच कर टेंपो से घर लौट रहे दूध विक्रेता की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वहीं गंभीपुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए।मिल्कीपुर संवाददाता के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के सिरखिनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय विनोद यादव रविवार को टेंपो से दूध बेचने के लिए जौनपुर गए थे। दोपहर में वे टेंपो से घर लौट रहे थे। पवई थाना क्षेत्र के सिकंदरपट्टी गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। विनोद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से पवई सीएचसी पर भे...