मार्ग दुर्घटना में छात्रा घायल हुई
गौरीगंज, मई 25 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे के दुर्गापुर रोड स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के पास कोचिंग पढ़कर घर जा रही छात्रा को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे सीएचसी अमेठी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सोमवार दोपहर बाद बनसोवन पट्टी मजरे भैरवपुर की छात्रा रिचा कोचिंग पढ़कर स्कूटी द्वारा घर जा रही थी। तभी एक बाइक सवार युवक टक्कर मारकर भाग गया। छात्रा गिरकर घायल हो गई। मौजूद लोगों ने छात्रा को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.