हरदोई, फरवरी 14 -- मल्लावां। मल्लावां कस्बे में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहल्ला मिर्जापुर काजी टोला निवासी सभासद दिलीप कुमार के भतीजे मनीष शुक्रवार शाम एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रात में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो वर्ष की एक पुत्री छोड़ गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.