हमीरपुर, फरवरी 5 -- बीस दिन पहले बाइक की चैन टूटकर उलझनें से बाइक सवार घायल हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। युवक के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव का पच्चीस वर्षीय दिलीप सिंह पुत्र रामशरण सिंह 18 जनवरी को किसी कार्य से अपनी बाइक से इमिलिया गांव गया था। शाम करीब छह बजे वापस घर लौट रहा था। जैसे ही शाश्वत शान्ति इंटर कालेज उमरी के पास उसकी बाइक पहुंची। तभी गौशाला के पास बाइक की चैन टूटकर पहिए में उलझ गई। जिससे बाइक सवार युवक झटके के साथ जमीन में गिरकर घायल हो कर अचेत हो गया था। खेत से वापस लौट रहे ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया था। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां बुधवार की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.