देवरिया, मार्च 31 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। जबकि उसी दुर्घटना में घायल एक युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी।रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अहलादपुर मरकड़ी गांव के रहने वाले चन्दन गोंड (28) पुत्र ज्ञानेश्वर गोंड व जनार्दन प्रसाद पुत्र कैलाश प्रसाद 24 अगस्त 2025 को बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग पर गहिला दुधैला गांव के पास एक पिकप ने बाइक में ठोकर मार दिया था। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गए थे। परिजन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां घायल होने के चौथे दिन जनार्दन की मौत हो गई थी। जबकि चन्दन को परिजन घर पर लाकर इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को चन्दन की भी मौत हो गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.