गोरखपुर, दिसम्बर 5 -- सहजनवां, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवां थाना क्षेत्र के चकिया मोड़ के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार वाहन से हुई टक्कर में बाइक सवार कृष्ण मोहन चौरसिया (43) की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, सड़क किनारे पैदल चल रही द्रौपदी देवी (पत्नी विंदेश्वरी) भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। कृष्ण मोहन चौरसिया मुंडा कोडरा गांव, पिपरही टोला के निवासी थे और गीडा सेक्टर 26 स्थित एक डेयरी फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे के समय वह बाइक से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे कृष्ण मोहन की मौत घटनास्थल पर हो गई। द्रौपदी देवी को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण शुक्रवार को उनका भी इलाज के दौरान निधन हो गया। मृतिका के चार बच्चे हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है और दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.