मऊ, मार्च 30 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेनाबाद निवासी मार्ग दुर्घटना में घायल किसान की रविवार के रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम हुसेनाबाद/डडारी निवासी 55 वर्षीय इन्द्रजीत गौतम पुत्र रघुनाथ राम रविवार की शाम गांव के ही रामनगीना राम के साथ बाईक से रानीपुर से घर आ रहा था। इस दौरान चिरैयाकोट-रानीपुर मार्ग के फत्तेपुर गांव के समीप सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों घायल हो गए थे। गम्भीर रुप से घायल इंद्रजीत गौतम का उपचार आजमगढ़ जनपद मुख्यालय स्थित एक नीजि अस्पताल में चल रहा था। जिनका रविवार की रात ईलाज के दौरान मौत हो गई। उधर घायल साथी रामनगीना का उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...