देवरिया, मई 27 -- तरकुलवा(देवरिया)। हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के हरपुर निजाम गांव निवासी 12 वर्षीय कृष्णा पुत्र विजय की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सुबह जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।क्षेत्र के हरपुर निजाम गाँव निवासी कृष्णा अपने गांव के जय कुमार (30) पुत्र अवधू के साथ सोमवार की शाम बाइक से सब्जी लेकर मोतीपुर जा रहा था। इसी दौरान पथरदेवा ब्लाक के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया।लखनऊ में इलाज के दौरान कृष्णा ने दम तोड़ दिया, जबकि घायल जय कुमा...