हमीरपुर, अप्रैल 14 -- मौदहा। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को लहू लुहान हालत में राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहजहांपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र मुख्तार सिंह बाइक में सवार होकर हार्वेस्टर मशीन देखने जाते समय बिगहना के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लहुलुहान हालात में साथियों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार इगोहटा गांव निवासी 17 वर्षीय हिमांशु पुत्र मुकेश बाइक से कस्बे की ओर आते समय मकरांव के निकट सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.