संतकबीरनगर, अप्रैल 26 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली गांव के पास मार्ग दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अपने घर कटया गांव से एक युवक के साथ रिश्तेदारी में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। मलौली के पास एक पिकअप ने टक्कर मार दी। सीएचसी पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। धनघटा थाना क्षेत्र के कटया गांव का निवासी राजेन्द्र (17) पुत्र धर्मेन्द्र गांव के महेन्द्र पुत्र टीकोरी के साथ बाइक से रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए घर से निकला था। दोनों राम जानकी मार्ग पर स्थित मलौली गांव के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप की टक्कर लगने से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.