गोरखपुर, मई 23 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा क्षेत्र के गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाटा बाजार और मजुरी के बीच रामपुर टोले के सामने शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर चालक शटरिंग मशीन और मजदूरों को लेकर छत ढलाई कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान रामपुर बस स्टॉप के पास वाहन में तकनीकी खराबी आ गई।

हादसे का विवरण चालक ने इसकी सूचना वाहन मालिक को दी। सूचना मिलने पर कार्य देख रहे अनिल यादव बाइक से मौके पर पहुंचे और खराब वाहन को ठीक कराने में जुट गए। इसी बीच गोरखपुर से बड़हलगंज की ओर जा रही पराग दुग्ध की डीसीएम ने पीछे से शटरिंग मशीन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल यादव की बाइक भी वाहन के नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-त...