आजमगढ़, मई 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। मार्ग दुर्घटनाओं में घायल युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर के पास मंदिर पर शनिवार की रात आयोजित भंडारा से लौटते समय बाइक की टक्कर से युवक की जान चली गई। इसके साथ ही सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी दुर्घटना में घायल छात्र ने दम तोड़ दिया।

दुर्घटना का विवरण तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर गांव निवासी 33 वर्षीय रमेश चौहान गांव के शनिवार की रात को मोती बाबा मंदिर पर आयोजित भंडारा में गया था। वह रात में भंडारा से भोजन कर पैदल कर घर लौट रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक सवार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रमेश के एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर ब...