मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो की मौत
आजमगढ़, मई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल महिला की मौत अतरौलिया की घटना अतरौलिया में दुकान के सामने बाइक खड़ी करते समय पिकअप के चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोइनहा बाजार में बाइक की टक्कर से महिला की जान चली गई। अतरौलिया के लालापट्टी निवासी रामनयन (58 वर्ष) की मोहन नगर में वेल्डिंग की दुकान है। मंगलवार सुबह पांच बजे वे घर से दुकान जाने के लिए बाइक से निकले थे। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घायल को अतरौलिया अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को शहर के एक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.