मार्ग दुर्घटनाओं में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल
कानपुर, मई 16 -- सरसौल। महाराजपुर में आधा किमी के अंदर दो अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महाराजपुर थाने के सामने शनिवार सुबह बिहार के बैरवा गोपालगंज निवासी 70 वर्षीय बलवंत शाह सड़क पार कर रहे थे। कानपुर से फतेहपुर लेन में सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। एलएलआर अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वो महाराजपुर में रह रहे थे। वहीं दूसरी घटना शुक्रवार देर रात गुड़गुड़ियापुर गांव के सामने की है।तेज रफ्तार डंपर ने फतेहपुर से कानपुर की तरफ जा रही स्कार्पियो में टक्कर मार दी। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में बैठे उन्नाव के भगवंतनगर निवासी विनय, अनुराग व शुभांशी घायल हो गए। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया घायलों को अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान बुजुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.