हमीरपुर, मई 8 -- मौदहा, संवाददाता। नगर समेत क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें लहू लुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो युवकों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ोरी के मजरा डीहा डेरा निवासी 22 वर्षीय दीपक पुत्र राममिलन व 25 वर्षीय नवनीत पुत्र राकेश गुरुवार की शाम मौदहा से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। तभी सिसोलर मार्ग पर ग्राम पढ़ोरी के निकट संतुलन बिगड़ने से दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल, एक रेफर जहां चिकित्सक ने दीपक की हालत नाजुक देखा उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी प्रकार ग्राम गह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.