मैनपुरी, जनवरी 9 -- मैनपुरी। कु. आरसी महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. शेफाली यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं, जिनका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति न चलाने और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे नियमों पर विशेष बल दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. अनामिका ने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। छात्राओं ने लघु भाषण, नारे और उदाहरणों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि थोड़ी सावधानी कई जिंदगियों को बचा सकती है। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.