मऊ, मार्च 12 -- घोसी। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के पकड़ी मोड़ से शोधनपुर को जाने वाला मार्ग जगह-जगह टूटकर गड्ढे में परिवर्तित हो गया है। इस समस्या के चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर रास्ते के बगल में खुली नाली से और दुश्वारियां पैदा हो गई है। इस समस्या के चलते लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि इस खराब सड़क के कारण कोई भी वाहन चालक सवारी लेकर आने को तैयार नहीं होता है। इसकी शिकायत अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक की गई, लेकिन किसी ने इस समस्या के समाधान की जहमत नहीं उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है जब रास्ते पर बरसात के पानी से कीचड़ जमा हो जाता है और लोग गिरकर चोटिल होते हैं।--------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...