रुडकी, मार्च 11 -- खंड विकास कार्यालय से लेकर सलेमपुर तक जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है और गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आए दिन छोटे-मोटे हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके कारण स्थिति और खराब होती जा रही है। खासकर बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों को परेशानी और बढ़ जाती है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.