अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या,संवाददाता। सरयू नदी में दिन- रात खनन से कालाधंधा फल- फूल रहा है, इस बात की गवाही सटे इलाकों के मार्गो पर बिखरी बालू दे रही है। आवागमन करने वाले किसी तरह मार्गो पर चल रहे हैं। रविवार को तिहुरा मांझा क्षेत्र में डंपर से बालक के कुचलने से मौत होने के बाद ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने खुल कर जिम्मेदारों पर आरोप लगाए तो मामला चर्चा में आया। जानकार बताते हैं कि सरयू में पानी की मात्रा कम होने के बाद से ही खनन तेज हो गया है। हालात यह है कि 24 घंटे नदी से सटे क्षेत्र के मार्गों पर डंपर फर्राटे से चलते देखे जा सकते हैं। डंपर में ऊपर तक बालू भरने से यह मार्गो पर उड़ कर बिखर जाती है। इन दिनों गर्मी के मौसम में हवाओं की गति तेज है जिससे दिन भर बालू उड़ती है और हादसे की संभावना बनी रहती है। रविवार के संभावना हकीकत में बद...