कोडरमा, दिसम्बर 5 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अड्डी बंगला रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सलासर भक्त समिति के तत्वावधान में भजन-संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोनू पांडेय द्वारा किया गया। इसके उपरांत मनोज माथुर ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से भर दिया। राजेश वर्मा, विशाल सिंह, गिरधारी सोमानी, मुन्ना भदानी आदि की अलौकिक सुरों से समा बांध दिया। कार्यक्रम में विपुल चौधरी, विनय तरवे, पप्पू सिंह, माधव पाण्डेय, चंद्रशेखर जोशी, विकास जैन, मनोज चौधरी, हरि प्रसाद सुरुलिया, सुजीत कुमार, पवन चौधरी, रत्नेश कुमार, कुसुम चौधरी सहित अनेक भक्त उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.