अंबेडकर नगर, अगस्त 9 -- अम्बेडकरनगर। ‌नगर के डॉ ए के पब्लिक स्कूल मीरानपुर में सोमवार को मार्गदर्शक शिक्षकों का का कार्यशाला होगा।विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की अभिनव गतिविधि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सक्रिय प्रतिभागिता के मार्गदर्शक शिक्षकों के लिए अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। बीएसए डॉ पूनम मिश्रा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने जनपद के प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों से एक विज्ञान या गणित विषय के शिक्षकों को कार्यशाला में प्रतिभागिता के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है। बाल विज्ञान कांग्रेस के समन्वयक निरंजन लाल ने बताया है कि विशेषज्ञों द्वारा ‌सतत् विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार मुख्य विषय पर आधारित लघुशोध तैयार करने की जानकारी ...