मार्खम कॉलेज में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
हजारीबाग, अगस्त 16 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो गजेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और महात्मा गांधी के बलिदान को याद करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश और संस्थान के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। समारोह में आरडीसी परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मंच संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार दास ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ कनक रागिनी ने दिया। यह भी पढ़ें- जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.