हजारीबाग, फरवरी 6 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि । मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा एनटीए यूजीसी-नेट दिसंबर में शानदार सफलता हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज की दो होनहार छात्राओं हनी चौधरी और तनु सिंह ने अपने-अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। कॉलेज की स्नातकोत्तर वाणिज्य की छात्रा हनी चौधरी ने यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.74 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। हनी, टाटी झरिया निवासी रणधीर चौधरी एवं रेनू चौधरी की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी स्नातकोत्तर वाणिज्य की पढ़ाई मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पूर्ण की है। हनी चौधरी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं को दिया और कहा कि निरंतर मेहनत, मार्गदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.