अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान महुआ खेड़ा पर मंगलवार को सर सैयद गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला हुआ। एएस क्रिकेट अकादमी को हराकर मार्क क्रिकेट अकादमी मुकाबला जीत गई। टॉस जीतकर मार्क क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएस क्रिकेट अकादमी की टीम 27.6 ओवर में 180 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से आकाश शर्मा ने शानदार 87 रन बनाए, जबकि माज साजिद ने 28 रनों का योगदान दिया। मार्क क्रिकेट अकादमी की ओर से अजीम खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। अदीब रहमान और कामरान खान को दो-दो विकेट मिले, जबकि जैब रहमान ने एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मार्क क्रिकेट अकादमी की टीम ने 27.1 ओवर में छह विकेट खोकर जीत हासिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.