नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। बल्ले से हो या गेंद से वह हर डिपार्टमेंट में धमाल मचा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भी उनका लाजवाब प्रदर्शन जारी है। यही वजह है कि उन्होंने आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। जेनसन भारतीय हरफनमौला रवींद्र जडेजा को पछाड़ पहले पायदान पर पहुंचे हैं। जडेजा पिछले चार सालों से पहली पोजिशन पर थे। जेनसन की धाकड़ परफॉर्मेंस का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपने 100 विकेट पूरे किए और वह सबसे कम गेंदों के मामले में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पांचवें सबसे तेज गेंदबाज बने हैं। जी हां, उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वकार यूनुस को टॉप-5 से बाहर कर द...