बागपत, मार्च 18 -- बागपत। तंबाकू उत्पादों की जमकर कालाबाजारी हो रही है। सिगरेट, पान मसाला और गुटखा बढ़े दामों पर मिल रहे हैं। एक महीने पहले शुरू हुई कालाबाजारी अब चरम पर है। कई उत्पाद तो बाजार से गायब ही हो चुके है। वहीं, संबंधित विभाग नींद में हैं और मुनाफाखोर चांदी काट रहे हैं। एक फरवरी से तंबाकू उत्पादों पर 28 से बढ़ाकर 40 फीसदी जीएसटी कर दिया गया था। नई एक्साइज ड्यूटी और सेस भी लगाया गया है, लेकिन कंपनियों ने यह बढ़ोतरी पुराने उत्पादन (स्टॉक) पर ही लागू कर दी। लगभग हर कंपनी ने अपने पुराने स्टॉक को नए टैक्स की दरों के हिसाब से बढ़ा दिया है, जबकि इन उत्पादों पर प्रिंट रेट पुराना ही है। मसलन एक मशहूर कंपनी का गुटखा देशभर में नंबर एक पर बिकता है। इसका 18 रुपये का पान मसाला और 2 रुपये का तंबाकू पाउच है। दोनों मिलाकर 20 रुपये का सेट बिक रहा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.