नई दिल्ली, अगस्त 22 -- तमिल एक्टर विमल का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में एक्टर एक मार्केट में सब्जी बेचते दिखाई पड़े। विमल का ये वीडियो ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कुछ दिनों पहले ही एक्टर को एक चेक बाउंस मामले में सजा सुनाई गई थी। वायरल वीडियो में देखने को मिला कि विमल को सब्जी बेचता देख वहां लोगों ने भीड़ लगा ली।अपने होमटाउन के पास सब्जी बेचता दिखा तमिल एक्टर विमल हाल ही में तिरुचिरापल्ली जिले में अपने होमटाउन मनप्पराई के पास पन्नानकोम्बु में खुली एक नई साप्ताहिक मार्केट में पहुंचे। वहां, पहुंचकर एक्टर सब्जी बेचने वालों के पास जाकर बैठ गए और सब्जी बेचना शुरू कर दिया। एक्टर विमल एक फिल्म की शूटिंग के लिए उस इलाके में पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- एक्टर ने करियर के पीक पर छोड़ी थी एक्टिंग, बेटे के स्कूल के ...