नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयरों में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। मार्केट में भूचाल के बीच अतुल ऑटो के शेयर सोमवार को NSE में इंट्राडे के दौरान 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 522.65 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में अतुल ऑटो के शेयर 11 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 485.05 रुपये पर बंद हुए हैं। शेयर मार्केट के दिग्गज निवेशक विजय किशनलाल केडिया का अतुल ऑटो पर बड़ा दांव है। केडिया के पर्सनल पोर्टफोलियो में कंपनी के 50 लाख से ज्यादा शेयर हैं। 182% से ज्यादा चढ़ गए हैं अतुल ऑटो के शेयरअतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto) के शेयर पिछले 5 साल में 182 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 170.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर ...